ibps po notification 2022 ibps po vacancy 2022-23
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने विभिन्न बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी - XII के पदों के लिए 6432 वैकेंसी निकाली हैं।
ibps po apply online
ये भर्तियां वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निकाली गई हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2022/ नवंबर 2022 में करवाया जाएगा।
ibps po Bank list 2022
इस भर्ती प्रक्रिया में बैंक ऑफ बड़ोदा,
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
कैनरा बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
इंडियन बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक
यूको बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया।
चयनित आवेदकों को इन्हीं बैंकों में पोस्टिंग दी जाएगी। हर बैंक में उपलब्ध भर्तियों की जानकारी के लिए आवेदक आइबीपीएस की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आवेदक 22 अगस्त, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NMDC Recuritment 2022-23 NMDC में भर्ती Apply Online
ibps po exam date 2022
प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ)/मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जो दो चरणों में करवाई जाएगी।
ibps po exam pattern
पहले चरण में ऑनलाइन प्रीलिमिनरी परीक्षा आयोजित होगी। प्रीलिमिनरी परीक्षा में 100 मार्क्स के 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे यानी 60 मिनट की होगी। इसमें पास होने वाले आवेदकों को दूसरे चरण में ऑनलाइन मेन परीक्षा देनी होगी।
इन दोनों परीक्षाओं में शॉर्टलिस्ट होने वाले आवेदकों को कॉमन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस इंटरव्यू का आयोजन इस प्रक्रिया में शामिल बैंकों की ओर से किया जाएगा। इंटरव्यू को नोडल बैंक की ओर से कोऑर्डिनेट किया जाएगा।
ibps po eligibility
ibps po के लिए आवेदन कैसे करे। ibps po apply online
आवेदक संस्थान की वेबसाइट www.ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अन्य माध्यमों से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, आवेदकों को 850 रुपए की आवेदन फीस जमा करानी होगी।
हालांकि, एससी, एसटी व पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के आवेदकों को 175 रुपए की फीस देनी होगी।
फीस ऑनलाइन ही भरनी होगी। फॉर्म भरते समय स्कैन्ड फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, उल्टे हाथ के अंगूठे का इम्प्रेशन और एक हैंड रिटन डिक्लेरेशन अपलोड करने होंगे।
इच्छुक आवेदक 22 अगस्त, 2022 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर्स सितंबर/अक्टूबर 2022 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2022 में करवाया जाएगा।
प्रीलिमिनरी परीक्षा के लिए कॉल लेटर्स अक्टूबर, 2022 में डाउनलोड किए जा सकेंगे।
प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन अक्टूबर, 2022 में होगा। ऑनलाइन मेन्स एग्जाम का आयोजन नवंबर, 2022 में करवाया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें