-->

BHEL Vacancy 2022: बीएचईएल में अप्रेंटिस के पदों पर बंपर वैकेंसी

BHEL Recruitment 2022:

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, तिरुचिरापल्ली ने अप्रेंटिस के कुल 575 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

BHEL Vacancy 2022,BHEL Recruitment 2022, Apprentice Vacancy, BHEL Job, Sarkari Naukri

BHEL Recruitment 2022: total vacancies


इनमें ट्रेड अप्रेंटिस के 390 पद, 

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 95 पद 

टेक्निशियन अप्रेंटिस के 90 पद शामिल हैं। 

इस दौरान एससी वर्ग के आवेदकों को 19 फीसदी, एसटी वर्ग के आवेदकों को 1 फीसदी, ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 27 फीसदी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 फीसदी और फिजिकली चैलेंज्ड आवेदकों को 4 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।



BHEL Vacancy 2022 वैकेंसी डिटेल


इन सभी पदों पर योग्य आवेदकों का चयन असेसमेंट टेस्ट के जरिए किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। 
आवेदक 7 सितंबर, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


BHEL Vacancy 2022 How To Apply (
BHEL Vacancy 2022 के लिए अप्लाई कैसे करे। )




भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर ट्रेनिंग के इच्छुक व योग्य आवेदकों को सबसे पहले वेबसाइट www.mhrdnats.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 




इसके बाद, आवेदक बीएचईएल की वेबसाइट  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इसके साथ ही, आवेदकों को अपनी कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन्ड कॉपी और सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। 

आवेदकों के पास एक्टिव ईमेल आइडी और मोबाइल फोन नंबर भी होना जरूरी है।


BHEL Recruitment 2022: BHEL Vacancy 2022 Selection Process


(BHEL Apprentice) बीएचईएल में अप्रेंटिस के पदों पर योग्य आवेदकों का चयन असेसमेंट टेस्ट के जरिए किया जाएगा। 

सभी योग्य आवेदकों को यह टेस्ट देना होगा। योग्य आवेदकों को क्वालिफाइंग एग्जाम में हासिल किए गए मार्क्स के आधार पर असेसमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 

असेसमेंट टेस्ट में प्राप्त किए गए मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। अगर चयन प्रक्रिया के दौरान किन्हीं दो आवेदकों के समान मार्क्स आते हैं, 

तो डिग्री में ज्यादा मार्क्स वाले आवेदक को प्रेफरेंस दी जाएगी। इसके बाद, जिस आवेदक की आयु ज्यादा होगी, उसे प्रेफरेंस दी जाएगी।


BHEL Apprentice योग्यता


जरूरी है कि आवेदकों ने 10वीं कक्षा पास की हो और एनसीवीटी/एससीवीटी की ओर से मान्य संस्थान से रेगुलर फुल टाइम आइटीआइ सर्टिफिकेट हासिल किया हो। 

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदकों के पास न्यूनतम 70 फीसदी मार्क्स के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी अनिवार्य है। 

टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदकों का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है और उनके पास न्यूनतम 70 फीसदी मार्क्स के साथ डिप्लोमा होना भी जरूरी है। 


BHEL Recruitment 2022 Age Limit 


निर्धारित आयु सीमा के अनुसार, 1 अगस्त, 2022 को आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष तय की गई है। 

हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) वर्ग के आवेदकों को 3 वर्ष और फिजिकली चैलेंज्ड आवेदकों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।


Related Posts

एक टिप्पणी भेजें