-->

DRDO Recruitment 2022: DRDO में विभिन्न पदों पर निकलीं बंपर वैकेंसी

DRDO में निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से भी ज्यादा, DRDO Vacancy 2022 वैकेंसी डिटेल, Sarkari Naukri 2022, डीआरडीओ, DRDO CEPTAM 10 Notification 2022,

 

DRDO में निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से भी ज्यादा, DRDO Vacancy 2022 वैकेंसी डिटेल, Sarkari Naukri 2022, डीआरडीओ, DRDO CEPTAM 10 Notification 2022,


DRDO CEPTAM Recruitment 2022


DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ ने डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन टेक्निकल कैडर (DRDO DRTC Recruitment 2022) के तहत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और टेक्निशियन-ए के कुल 1901 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

DRDO CEPTAM Recruitment 2022: पदों का विवरण 


DRDO CEPTAM Recruitment 2022: इसकी विस्तृत जानकारी डीआरडीओ के सेंटर फॉर पर्सोनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM ) नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है। इन भर्तियों के तहत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के कुल 1075 पद और टेक्निशियन-ए के कुल 826 पद शामिल हैं। 


Join Our telegram for latest govt job update
 


DRDO Recruitment 2022: पे स्केल

DRDO Recruitment 2022 के तहत चयनित आवेदकों को सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए का वेतन और टेक्निशियन-ए के पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपए से 63,200 रुपए का वेतन दिया जाएगा। 

DRDO Recruitment 2022 Important dates

23 सितम्बर 2022 तक योग्य आवेदक आवेदन कर सकते है। 

आवेदक 23 सितंबर, 2022 को शाम 5 बजे तक आवेदन करें।

DRDO Recruitment 2022 योग्यता (eligibility) 


DRDO CEPTAM Recruitment 2022: डीआरडीओ के सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पद के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या एलाइड सब्जेक्ट्स में डिप्लोमा या साइंस में बैचलर्स डिग्री हासिल की हो। 

टेक्निशियन-ए के पद के लिए किसी मान्य बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास सर्टिफिकेट और संबंधित विषय में मान्य इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से सर्टिफिकेट या संबंधित विषय में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या संबंधित विषय में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। 

अगर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स किसी विषय में सर्टिफिकेट नहीं देते हैं, तो उस स्थिति में आवेदकों के पास संबंधित विषय में किसी मान्य संस्थान से न्यूनतम एक वर्ष का सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

वैसे महज न्यूनतम योग्यताएं पूरी करने से आवेदक किसी पद पर चयन के दावेदार नहीं होंगे।


DRDO Recruitment 2022 आयु सीमा 


DRDO CEPTAM Recruitment 2022: डीआरडीओ के इन पदों पर भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यताओं के साथ ही आवेदकों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 



इसके अनुसार, 23 सितंबर, 2022 को सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और टेक्निशियन-ए के पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।


हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के आवेदकों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में छूट की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक डीआरडीओ की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


DRDO Recruitment 2022: कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन 


DRDO CEPTAM Recruitment 2022: 

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के पद पर चयन के लिए टीयर-1 और टीयर-2 परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। यह दोनों ही कंप्यूटर बेस्ड परीक्षाएं होंगी। 

टीयर-1 परीक्षा स्क्रीनिंग के लिए

टीयर-2 परीक्षा फाइनल सिलेक्शन के लिए होगी। 

यह दोनों ही परीक्षाएं 90-90 मिनट की होंगी। 


टेक्निशियन-ए के पद पर चयन

टीयर-1 और टीयर-2 परीक्षाएं होंगी। 

टीयर-1 परीक्षा प्रोविजनल सिलेक्शन के लिए होगी और यह कंप्यूटर बेस्ड होगी। टीयर-1 परीक्षा कुल 120 मार्क्स और 90 मिनट की होगी। इसमें दो सेक्शन होंगे। सेक्शन-ए में 40 और सेक्शन-बी में 80 सवाल पूछे जाएंगे। 

टीयर-2 ट्रेड टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा। टीयर-2 ट्रेड टेस्ट करीब 1 से 2 घंटे का होगा।


DRDO Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन (how to apply) 


डीआरडीओ के इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक व योग्य आवेदक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही, आवेदकों को आवेदन फीस भी जमा करवानी होगी। 

आवेदकों को 100 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी। हालांकि, एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी /ईएसएम और महिला आवेदकों को आवेदन फीस से छूट दी जाएगी, यानी उन्हें यह फीस नहीं देनी होगी। 

आवेदक यह फीस क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआइ आदि के जरिए जमा करवा सकते हैं।




अभी पढ़ें –  latest govt job notification 


 

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें